गोंदपुर जयचंद में दर्दनाक सड़क हादसा बाइक सवार युवक की मौत

हरोली/ऊना, 19 मई (राजवीर चोपड़ा):- गोंदपुर जयचंद क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय राज कुमार पुत्र सतपाल निवासी मेंहदवाणी, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात एक यूपी नंबर कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बाइक दोनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार राज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तुरंत दुलेहड़ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
बताया जा रहा है कि राज कुमार केबल बनाने वाले उद्योग में काम करता था और ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था, तभी गोंदपुर जयचंद के पास यह हादसा हो गया हादसे के बाद यूपी नंबर कार का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।
इस दुखद हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है, जबकि मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।