गांव पिपलीवाल व डल्लेवाल रोड के बीच यातायात ठप

गढ़शंकर, 3 जुलाई- बीत क्षेत्र के गांव पिपलीवाल व डल्लेवाल के बीच एक पुलिया के किनारों से मिट्टी खिसकने के कारण पुलिया से गुजरना मुश्किल हो गया है, जिस कारण यातायात ठप हो गया है। यह सड़क गांव पिपलीवाल, टिब्बियां, बीनेवाल के कई लोगों को गढ़शंकर से जोड़ती है। 
जरूरत इस बात की थी कि बारिश से पहले इस सड़क के आसपास पानी की निकासी को दुरुस्त करने का प्रबंध किया जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पानी ने अपना रास्ता बना लिया, जिससे यह सड़क खत्म हो गई। लोग मांग कर रहे हैं कि इसे तुरंत दुरुस्त किया जाए।
कांग्रेस नेता बिंदु भुम्मला ने स्थानीय नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वाले नेता आज उन्हें बताएं कि यह सरकार लोगों को चलने के लिए सड़क तो मुहैया नहीं करवा पाई, वह क्षेत्र में और क्या काम करें।