व्यापारियों को मिलेगी राहत, कारोबार होगा आसान : रामेश्वर गिरी
चंडीगढ़ 24 सितंबर- केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए GST 2.0 सुधारों को लेकर व्यापारियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। रामेश्वर गिरी ने कहा कि यह सुधार वास्तव में विकसित भारत की ओर ठोस कदम हैं और आने वाले समय में व्यापारियों को इसका सीधा लाभमिलेगा। उन्होंने बताया कि नए प्रावधानों से छोटे और मंझोले व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। टैक्स प्रणाली पहले से अधिक सरल और पारदर्शी हो गई है, जिससे व्यापारियों को अपना कारोबार बेहतर ढंग से संचालित करने में आसानी होगी। डिजिटल रिटर्न फाइलिंग में आसानी और प्रक्रियाओं की सरलता से समय और लागत दोनों की बचत होगी।
रामेश्वर गिरी ने कहा कि हालांकि टैक्स सुधार व्यापार जगत के लिए स्वागत योग्य कदम है, लेकिन हमें अपने बाजारों की बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान देना होगा। अगर हमारी मार्केट में अच्छी सड़कें हों, पार्किंग की व्यवस्था हो, सार्वजनिक शौचालय साफ-सुथरे रहें और नियमित सफाई हो, तो लोग ऑनलाइन शॉपिंग की बजाय दुकानों की तरफ ज्यादा आएंगे। उन्होंने कहा किआज ई-कॉमर्स के कारण खुदरा व्यापार पर असर पड़ा है, लेकिन अगर बाजारों में ग्राहकों को सुविधा और भरोसा मिलेगा तो वे स्थानीय दुकानों को ही प्राथमिकता देंगे।
उन्होंने आगे कहा कि साफ-सुथरी और सुरक्षित मार्केट से न केवल व्यापार बढ़ेगा बल्कि रोजगार के अवसर भी मजबूत होंगे। हळ सुधारों की तरह ही यदि प्रशासन व्यापारिक बाजारों की आधारभूत सुविधाओं पर ध्यान दे, तो यह कदम ह्यवोकल फॉर लोकलह्न अभियान को भी मजबूती देगा। राकेश गोयल ने कहा कि GST 2.0 ने जहां व्यापार को सरल बनाया है, वहीं अब हमें अपनी मार्केट को और आकर्षक बनाना है। अगर हम सब मिलकर प्रयास करें तो ग्राहक दुकानों की तरफ ज्यादा लौटेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
