तीक्ष्ण सूद ने 13वें जिला योग मुकाबलों के विजेताओं को पदको से नवाजा।

होशियारपुर:- पूर्व कैबिनेट मंत्री, जिला योग एसोसिएशन के अध्यक्ष, पंजाब योग एसोसिएशन के चेयरमैन तथा राष्ट्रीय योग फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री तीक्ष्ण सूद ने होशियारपुर जिला के योग मुकाबलों के विजेताओं को पदक देकर नवाजा।  
उन के साथ डॉ. केशव सूद, डॉ. भारत भूषण सूद, समाज सेवक सुशिल चौहान, श्री संजीव गुप्ता, श्रीमती नीरजा सूद, श्रीमती तजिंदर कौर, श्रीमती मोनिका सूद, श्रीमती श्रुति सूद, श्रीमती आरती सूद, श्रीमती अर्चना जैन, अनीता, श्री अनिल कुमार सूद, श्री अक्षय, श्री आशीष सूद,  स. जोगिन्दर सिंह ,योग जज श्री राम चन्दर जी, श्री सुरिंदर जी, श्रीमती पूनम संधू जी, श्री जतिन जी, श्री मुनीश कुमार जी  आदि भी उपस्थित थे।  
दो दिन चले इस कार्यक्रम में:-
 लड़कियों के 8-10 वर्ष में सिमरत सैनी प्रथम स्थान पर, लवलीन कौर द्वितीय  स्थान पर, इशिता रानी तृतीय  स्थान पर रही हैं। 
लड़कियों के  10-12  वर्ष में  पूर्णिमा शर्मा प्रथम स्थान पर, जसमीत  द्वितीय  स्थान पर, हर्षिता अग्गरवाल  तृतीय  स्थान पर रही हैं।
लड़कियों के 12-14 वर्ष में हिमानी प्रथम स्थान पर, मोक्षिता  द्वितीय  स्थान पर, नवजोत कौर  तृतीय  स्थान पर रही हैं। 
लड़कियों के 14 -16 वर्ष में राजप्रीत कौर प्रथम स्थान पर, भावना  द्वितीय  स्थान पर, सृष्टि कुमारी  तृतीय  स्थान पर रही हैं। 
लड़कियों के 16 -18 वर्ष में एकम कौर प्रथम स्थान पर,  जानवी रोहेला  द्वितीय  स्थान पर, सीता  तृतीय  स्थान पर रही हैं। 
इस कार्यक्रम में लड़कों के 8-10 वर्ष में आरुष सिंह प्रथम स्थान पर, दानिश अग्गरवाल  द्वितीय  स्थान पर, आदित्य नय्यर  तृतीय  स्थान पर रहे हैं। 
लड़कों के 10-12 वर्ष में एकमप्रीत सिंह प्रथम स्थान पर, दीवान कुमार, अगमवीर, चेतन  द्वितीय  स्थान पर, शरनजोत सिंह  तृतीय  स्थान पर रहे हैं।
 लड़को के 12-14 वर्ष में दिनकर शर्मा प्रथम स्थान पर, गौतम  द्वितीय  स्थान पर, मनवीर सिंह  तृतीय  स्थान पर रहे हैं। 
लड़कों के 16-18 वर्ष में प्रथम स्थान  विशाल कुमार  ने पदक हासिल किये हैं। 
कुल मिला कर मुकाबलों में प्रथम स्थान पर ट्रॉफी एस.डी सिटी पब्लिक स्कूल आदमवाल, द्वितीय स्थान पर किडस पब्लिक स्कूल, बी. आर  सैनिक स्कूल, योग सेवा आश्रम तथा तृतीय स्थान पर माउंट कार्मल स्कूल की टीमों ने ट्रॉफियां हासिल की। इस मौके पर योग विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।  
श्री सूद ने कहा कि योग सभी के चौमुखी विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बन चुका हैं।  योग  के बगैर अब जीवन अधूरा हैं।  उन्होंने कहा कि जिला योग एसोसिएशन छोटे बच्चों को योग से जोड़ कर उन में शरीरक, मानसिक व आत्मिक विश्वास को मजबूत कर रहा हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि सभी को जिला योग एसोसिएशन के लिए हर प्रकार का सहयोग करना चाहिए।  
श्री सूद ने विशेष कर योग एसोसिएशन के प्रबंधकों, योग गुरुओं व प्रतियोगिता के जजों का भी हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने आशा प्रकट कि होशियारपुर से प्रदेश के लिए प्रतियोगिता में जाने वाली टीम पहले की तरह बहुत से पदक लेकर आएगी।