तीक्ष्ण सूद ने किया 14वी जिला चैंपियनशिप का उदघाटन
होशियारपुर:- जिला योग एसोसिएशन होशियारपुर के अध्यक्ष तीक्ष्ण सूद द्वारा बताया गया है कि आज 14 वीं जिला योग चेपियनशिप का आयोजित जिला योग एसोसिएशन द्वारा सूद भवन में संपन हुआ। उदघाटन सत्र में ज्योति प्रज्वलित करके तथा बच्चों द्वारा सरसवती वंदना के साथ सत्र का प्रारम्भ किए गया सांस्कृतिक कार्यक्रम के तौर पर बच्चो ने बहुत बढ़िया रिदीमिक योग क्रियाए की तथा छोटी बच्चियों ने पंजाबी गिद्दा प्रस्तुत किया। सूद सभा के अध्यक्ष एडवोकेट अरविन्द सूद ने प्रतिभगियों को शुभकामनाय दी।
14 वीं योग चेपियनशिप के उदघाटन की घोषणा करते हुए श्री तीक्षण सूद अपने व्यक्रव्य में योग की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि योग शरीर को तंदरुस्त रखने के साथ -साथ मन तथा आत्मा को जोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा कि 2013 में जिले में योग एसोसिएशन की स्थापना के साथ ही भविष्य की पीढ़ी को योग से जोड़ने के लिए हर साल योग चेपियनशिप कराई जाती है तथा विजेता प्रतिभागी प्रदेश स्तरीय तथा राष्ट्रिय चेपियनशिप में होशियारपुर से भाग लेते है।
इस बार क़रीब 400 प्रतिभागी 18 स्कूलों से हिस्सा ले रहे है तथा कई अन्य नागरिक भी हिस्सा ले रहे है। उन्होंने कहा कि आज के युग में शरीरक स्फूर्ति के साथ मानसिक तनाव को कम करने के लिए योग की सहायता ली जा रही है। श्री सूद ने सूद सभा होशियारपुर ,सोनालिका लिमिटड ,आलीशान प्लाईवुड ,सवित्री प्लाईवुड का भी उनके बहुमुल्य योगदान के लिए आभार प्रकट किया।
इस मौके पर ,राम चरण योग गुरु ,तुलसी साहु ,नकुल शास्त्री ,कुमार गौरव ,साक्षी ,पूजा कुमारी ,सुरिंदर सिंह ,जतिन कुमार ,मनीष कुमार ,अनीता जैसवाल योग गुरु शहर की प्रमुख हस्तिया अरविन्द सूद जी प्रेजिडेंट सूद सभा ,अशोक सिंलगा MD प्लाईवुड ,केशव सूद वाईस प्रेजिडेंट सूद सभा ,भारत भूषण सूद ,संजीव गुप्ता MD हिंदुस्तान मार्बल ,विपिन सूद ,अरुण सूद ,अमर मलिक ,विंसी मालिक ,कृष्ण चंद शर्मा तथा योग एसोसिएशन के पदाधिकारी,राम देव यादव ,संजीव शर्मा ,सुनीत शर्मा ,मनजिंदर स्यान ,अक्षय कुमार ,अनिल सूद ,विजय ठाकुर ,नीरजा सूद ,श्रुति सूद तथा स्कूलों के प्रिंसिपल व स्टाफ़ मेंबर आदि उपस्थित हुए।
