तीक्ष्ण सूद ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर कुष्ठ आश्रम में किया ध्वजारोहण
होशियारपुर:- 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा स्थानीय कुष्ठ आश्रम में तिरंगा फहराया गया। कुष्ठ आश्रम के सभी सदस्यों ने श्री सूद व उनके साथ पहुंचे पूर्व मेयर शिव सूद ,सतीश बावा ,सुरेश भाटिया बिटटू तथा पंकज वांसल आदि भाजपा नेताओं का फूलमाला डालकर स्वागत किया। ध्वजारोहण के उपरान्त में अपने सबोधन में श्री सूद ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को लम्बे संघर्ष तथा अनगिनत शहादतों के मूल्य पर हमे आज़ादी मिली।
आज 80 वीं वर्षगांठ पर हम महसूस कर रहे कि केन्द्र की मोदी सरकार सभी नागरिकों का मुलभूत सुविधाए देकर तथा 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उवार कर शहीदों के सपनों को तेज़ी से पूरा करने जा रही तथा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आज़ादी के 100 वें वर्ष तक विकसित भारत के संकल्प को जल्दी ही पूरा कर लेगी।
इस मौके पर मिठाईया बांटकर सभी उपस्थित आश्रम वासियों का धन्यवाद किया।
