हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी पंचकूला के तत्वाधान में टीआई प्रोजेक्ट का आयोजन
रतिया, 22 मार्च:- हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी पंचकूला के तत्वाधान में टी.आई प्रोजेक्ट शांति युवा मंडल फतेहाबाद द्वारा एक कम्युनिटी इवेंट लगाया गया। प्रोजेक्ट मैनेजर सुमित शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि एड्स के अब दुनिया भर में अब पहले से ज्यादा जागरूकता और बेहतर इलाज उपलब्ध हो रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर जांच और सही उपचार से संक्रमित व्यक्ति अब सामान्य और लंबा जीवन जी सकते हैं।
स्वास्थ्य क्षेत्र में आई प्रगति के चलते एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (ART) काफी प्रभावी साबित हो रही है। इससे शरीर में वायरस का स्तर कम रखा जा सकता है और संक्रमण फैलने का खतरा भी घटता है।
युवाओं को सही दिशा देने के लिए समय समय पर नशे के प्रति जागरूकता कैंप लगाना आति आवश्यक है। इस मौके पर पहुंचे डॉक्टर दीप सिंह, इंचार्ज नशामुक्ति पहुंचे।
उन्होंने कहा कि नशा न केवल मानसिक संतुलन को बिगाड़ता है बल्कि अपराध और हिंसा को भी बढ़ावा देता है। नशे की लत के कारण व्यक्ति और परिवार आर्थिक रूप से बर्बाद हो जाते हैं। मादक पदार्थों की लत न केवल किसी व्यक्ति के पतन का कारण बनती है, बल्कि इसके प्रभाव से जुड़े हर व्यक्ति के जीवन और मानसिक स्थिति पर भी गहरा आघात पहुंचता है।
सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आज के समय में नशे की लत तेजी से समाज में फैलती जा रही है, जो युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर धकेल रही है। पहले जहां नशा सीमित वर्ग तक ही था, वहीं अब यह स्कूल और कॉलेज के छात्रों तक पहुंच चुका है। वहीं रेडक्रॉस लेक्चरर सन्तोष सेवदा ने एचआईवी संक्रमण के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एड्स एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर जानकारी और सावधानी से इससे बचाव संभव है। इस दौरान लोगों को सुरक्षित जीवनशैली अपनाने, नियमित जांच करवाने और भ्रांतियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही, शिविर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच और परामर्श सेवाएं भी प्रदान की गईं। और टी.आई प्रोजेक्ट के अंतर्गत पूरे 1 वर्ष की गतिविधियों में आति सक्रिय भूमिका निभाने पर सोमबीर और सन्नी को विशेष सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस मौके भोला राम, सरपंच विक्रम , पवन, प्रिंस, डॉ धर्मपाल, कमल कांत, बलबीर शर्मा, दीपांशु, ज्योति, बिट्टू, सीमा, नितिन सहित मौजूद रहे।
