प्रसार भारती के तीन कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

चंडीगढ़, 27 नवंबर:- देश के प्रमुख लोक प्रसारक प्रसार भारती द्वारा कल जारी एक पत्र के तहत, आकाशवाणी चंडीगढ़, दूरदर्शन चंडीगढ़ तथा दूरदर्शन जालंधर में प्रसारण निष्पादक के पदों पर तैनात तीन कर्मचारियों को पदोन्नति देकर कार्यक्रम निष्पादक बनाया गया है। 
तरक्की पाने वाले अधिकारी श्री रमन (आकाशवाणी चंडीगढ़), अमरप्रीत सिंह (दूरदर्शन चंडीगढ़) तथा पंकज (दूरदर्शन केंद्र जालंधर) अपने-अपने स्टेशनों पर ही तैनात रहेंगे। इन अधिकारियों और उनके सहकर्मियों में खुशी की लहर है।