तीन कॉलोनियां एक बुलडोजर खत्म हुआ अवैध साम्राज्य

करनाल, 24 जुलाई- जिला नगर योजनाकार के अनुसार पुलिस की मदद और डयूटी मैजिस्ट्रेट की अगुवाई में शुक्रवार को असन्ध अर्थन एरिया में 3 अवैध कालौनी के विरूद्ध तोडफ़ोड़ की कार्यवाही की गई। पहली अवैध कॉलौनी रत्तक रोड़ पर स्थित थी। जिसका एरिया लगभग 12 एकड़ था। इस कॉलोनी में 10 डी.पी.सी. व 2 चारदीवारी को ध्वस्त किया गया।
 दूसरी अवैध कॉलोनी लोक निर्माण विभाग  के पीछे स्थित थी। जिसका एरिया लगभग 6 एकड़ था। इस कॉलोनी बिजली के खंभों को उखाड़ा गया, 7 डी.पी.सी. व 2 चारदीवारी को ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार से तीसरी अवैध कॉलोनी सफीदों रोड पर मिलन पैलेस के पीछे स्थित थी। जिसका एरिया लगभग 6 एकड था। इसमें सभी कच्ची सडक़ो को धवस्त किया गया।
उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है। अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण को बढ़ावा देने वालों पर सख्त कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के जाल में न फंसें।  शहर में बनी वैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीद कर घर बनाएं। साथ ही डीलरों से अपील की है कि वे नगर योजनाकार विभाग हरियाणा से लाइसेंस लेकर ही कॉलोनी विकसित करें।