चाकू की नोक पर छीनाझपटी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
करनाल, 10 फरवरी:- जिला पुलिस करनाल द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत सीआईए-1 टीम ने चाकू की नोक पर छीना-झपटी की गंभीर वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को काबू करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
सीआईए-1 इंचार्ज निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में तथा उप-निरीक्षक जयपाल की अध्यक्षता में की गई कार्रवाई के दौरान चाकू दिखाकर राहगीरों से छीना-झपटी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—विकास पुत्र बृज पासवान, निवासी स्लम एरिया, सेक्टर-12, करनाल, भैरव पुत्र धारा निवासी टीबा, पिहोवा, जिला कुरुक्षेत्र, सूरज पुत्र अमिला लाल,निवासी स्लम एरिया, सेक्टर-12, करनाल आरोपियों के कब्जे से छीने गए दो मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयोग किया गया एक चाकू भी बरामद किया गया है।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार दिनांक 26 जनवरी 2026 की रात को अटल पार्क के समीप तीन अज्ञात युवकों ने चाकू दिखाकर उस पर हमला किया तथा दो मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए थे। इस घटना के संबंध में थाना सेक्टर-32/33 करनाल में मुकदमा नंबर 52/2026 संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को काबू किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है।
