शोरूम पर फिरौती मामलें में तीन आरोपी गिरफ्तार

हिसार:– पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन के दिशा-निर्देशानुसार जिला भर में अपराधो पर लगाम लगाते हुए स्पेशल स्टाफ व थाना सदर हांसी पुलिस संयुक्त टीम ने ग्रीन वैली शोरुम में फिरोती मामलें में आरोपी वरुण उर्फ गोलु पुत्र संजय निवासी भीम नगर, दीपक पुत्र सीताराम निवासी अम्बेडकर कॉलोनी व दिवांक उर्फ दिवान्शु पुत्र अशोक निवासी सैनीपुरा काठ मंडी दादरी हाल हनुमान कॉलोनी हांसी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपियों ने बीते वीरवर को सायं करीब ग्रीन वैली के स्थित टीक्यूएस कपड़े के शोरुम पर पर्ची फेक कर 50 लाख रुपए की मांग की थी। आरोपियों ने प्रारम्भिक पुछताछ में बताया कि हम पहले सारा दिन शराब पी रहे थे फिर नशे की हालात में ग्रीन वैली में स्थित टीक्यूएस कपड़ें के शोरुम पर पर्ची डालकर 50 लाख रुपए की फिरोती की मांग की थी। 
स्पेशल स्टाफ व थाना सदर हांसी पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्परता से कार्रावाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पुछताछ की जाएगी।