मुंबई पुलिस हेल्पलाइन पर सलमान खान को धमकी भरा संदेश, मामला दर्ज।
मुंबई, 14 अप्रैल - मुंबई यातायात पुलिस को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के खिलाफ एक धमकी भरा संदेश मिला है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को यातायात पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर आए संदेश में अभिनेता की कार फूंकने तथा उनके घर में घुसकर मारपीट करने की धमकी दी गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के बाद इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
अधिकारी ने आगे बताया कि मामले की जांच जारी है। यातायात पुलिस हेल्पलाइन को हाल ही में 59 वर्षीय अभिनेता को निशाना बनाकर कई धमकी भरे संदेश प्राप्त हुए हैं।
