नारी के बिना यह संसार अधूरा मौसमी कर

हिसार, 9 मार्च: कर्म कल्याणी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ब्राइट फ्यूचर स्कूल के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जे.वी. गार्डन में नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह भव्य समारोह बहुत ही आकर्षक और प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को और स्कूल के सभी छात्रों के अभिभावकों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आए समाजसेवी कमल अग्रवाल, डॉक्टर गुंजन गोयल, डॉक्टर गरिमा व डीडीपीओ, जींद संदीप कुमार का भी आदर-सत्कार करते हुए उन्हें स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए।
         कार्यक्रम की आयोजक व सोसाइटी की संस्थापक मौसमी कर ने अपने संबोधन में कहा कि नारी के बिना यह संसार अधूरा है। यदि नारी और नर दोनों एक-दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ें, तो नारी के सम्मान की भावना और भी अधिक मजबूत होती है। महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढऩे का अवसर मिलना चाहिए।
 मेहनत और लगन से हर महिला अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकती है। यही कर्म कल्याणी का संदेश है। इस अवसर पर ब्राइट फ्यूचर स्कूल के प्रिंसिपल संजीत कुमार ने भी सभी को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि नारी के बिना यह जग अधूरा है।