लोगों की समस्याओं के समाधान के कार्यो में किसी भी तरह की देरी न बरतें एसडीएम सुरेन्द्र सिंह

रतिया, 10 नवंबर- उपमंडलाधीश सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में 2 शिकायतें- प्रार्थी गुड्डी देवी की फैमिली आईडी में इंनकम दुरुस्त किए जाने बारे व सुखजीत कौर की फैमिली आईडी में गलत तरीके से चढ़ाए गये प्लांट को दुरुस्त करने बारे शिकायतें प्राप्त हुई, संबंधित अधिकारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 
एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी समाधान शिविर में प्राप्त हुई शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के कार्यो में किसी भी तरह की देरी न बरती जाएं। समाधान शिविर आयोजित करने का मुख्य उदेश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। 
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार उपमंडल स्तर पर सोमवार व वीरवार दो दिन सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
     इस अवसर पर डीएसपी नरसिंह,  नपा सचिव सुभम, तहसील कल्याण अधिकारी कंवल सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश स्योकंद, बलदेव सिंह, गुलशन कुमार, अमित कुमार, जीतेन्द्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।