चोरी की वारदात का खुलासा दो आरोपी काबू चोरीशुदा सामान व मोटरसाइकिल बरामद
करनाल, 06 जून:- जिला पुलिस करनाल की सीआईए-3 टीम ने चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए सहायक उप निरीक्षक नवीन कुमार की अध्यक्षता में गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमित पुत्र राजेश कुमार तथा शिवम पुत्र मनोज कुमार, निवासी मद्रासी मोहल्ला, रामनगर करनाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सामान तथा वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि दिनांक 4 जून की सुबह दोनों आरोपियों द्वारा कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल परिसर से पानी की टोटियां चोरी की गई थीं। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया। पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
