महिला पतंजलि योग समिति ने हवनयज्ञ कर मनाया मकर संक्रांति पर्व।

रतिया,15 जनवरी:- महिला पतंजलि योग समिति रतिया की ओर से मॉडल टाउन स्थित पार्क में पर्यावरण के संरक्षण व वायुमंडल की शुद्धता तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर हवन-यज्ञ का आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने हवन-यज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां प्रदान करते हुए समस्त मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की।
 इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन मंत्री संजू मेहता ने की। इस मौके पर मेहता ने कहा कि हवन-यज्ञ हमारी प्राचीन वैदिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है,जो मन,शरीर और वातावरण को शुद्ध करता है। उन्होंने मकर सक्रांति के महान पर्व की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि यह हिदुओं के त्योहारों में से एक है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है,जिसे शुभ माना जाता है। 
उन्होंने सबको बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में मकर सक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालने के साथ-साथ पतंजलि योग पीठ के कार्यो की सराहना की। इस मौके पर संजू मेहता,नेहा मेहता,सरोज मेहता,सुनीता मेहता,सुनीता अग्रवाल,रीता चोपड़ा,प्रवीन मेहता, नीलम अग्रवाल आदि अन्य महिलाएं उपस्थित रही।