फिट इंडिया के तहत संडेज ऑन साइकिल अभियान की हुई शुरुआत।

अंबाला, 22 फ़रवरी:- प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘फिट इंडिया’ अभियान के तहत पंजीकृत अम्बाला साइकिलिंग ग्रुप ने अम्बाला में “संडेज ऑन साइकिल “ अभियान की आज शुरुआत की। 
 अंबाला साइक्लिंग ग्रुप के संयोजक विपिन धवन ने बताया कि रविवार को उनके  ग्रुप के लगभग 30 राइडर्स ने इस अभियान के तहत 20 कि. मी. साइक्लिंग राइड की। जो जग्गी सिटी सेंटर से सुबह 6:45 बजे शुरू की गई और कैपिटल चौक से होते हुए अंबाला कैंट बस अड्डे से गुजरते हुए अंबाला शहर पुलिस लाइन के पास हर्बल पार्क पर समाप्त हुई।  
इस फिट इंडिया अभियान का मुख्य उद्देश्य राइड के तहत सभी को साइक्लिंग करके अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश देना और साइकिल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। राकेश मक्कड़ ने बताया कि "संडेज ऑन साइकिल “ अभियान प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाएगा और आम जनता व युवाओं को अधिक संख्या में जोड़ा जाएगा।