एनआईआरसी हिसार ब्रांच ने धूमधाम से मनाया होली महोत्सव

हिसार:- चार्टर्ड अकाउंटेंट की संस्था एनआईआरसी हिसार ब्रांच द्वारा होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हिसार के सेक्टर 16-17 के इंस्टीट्यूशनल एरिया में स्थित आईसीएआई भवन में आयोजित इस महोत्सव में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एनआईआरसी हिसार ब्रांच के चेयरमैन सीए अजय गोयल, वाइस चेयरमैन सीए विशेष भारद्वाज, सचिव सीए राजेश सिहाग, कोषाध्यक्ष सीए सुनील गोदारा व  एनआईसीएएसए चेयरमैन सीए प्रतीक आर्य सहित तमाम पदाधिकारी व काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
   सीए अजय गोयल ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को होली की बधाई दी और इसी तरह मिलजुलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि होली प्रेम व सौहार्द से मिलकर रहने का संदेश देती है। इसलिए हर इंसान को अपनेपन व मिलनसार स्वभाव का परिचय देना चाहिए।
 उन्होंने कहा कि नई कमेटी अपना दायित्व संभाल चुकी है और रचनात्मक कार्यों की दिशा में कदम बढ़ा रही है। सीए अजय गोयल ने कहा कि एनआईआरसी हिसार ब्रांच पूरी तरह सीए व सीए के विद्यार्थियों के प्रति समर्पित है और उनके हितों के लिए कार्य कर रही है।