श्री राधा कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य समापन।
रतिया, 10 नवंबर:- श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रबंधक कमेटी द्वारा शक्ति नगर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में सोमवार को एक भव्य और दिव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें श्री राधा कृष्ण,शिवलिंग एवं शिव परिवार,श्री खाटू श्याम जी, श्री हनुमान जी और श्री राम दरबार की प्रतिमाएं विधि-विधान पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित की गईं। यह समारोह न केवल मंदिर के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और पावन अवसर था।
मूर्ति स्थापना से पूर्व एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई,जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और अपने आराध्य देवों के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम प्रकट किया। शोभा यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापिस मंदिर परिसर पहुंच कर सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन की धुन पर रंग-गुलाल से खुशियां मनाईं।
श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा में शामिल देव डोलियों पर पुष्प-वर्षा की और अपने आराध्य देवों के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया। क्षेत्र की खुशहाली व भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए नवनिर्मित मंदिर में सोमवार को महानुष्ठान के बाद देव मुर्तियों के विग्रहों के आखों की पट्टी खोली गई व उन्हें शीशा दिखाया गया, जिसका पंडित कपिल कृष्ण बृजवासी ने मंत्र उच्चारण के साथ अनुष्ठान किया।
जैसे ही शीशा टूटा, श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष लगाए और अपने जीवन को धन्य बनाया। तत्पश्चात हवन में पूर्णाहुति के साथ ही प्रभु की पहली आरती की गई व श्रद्धालुओं ने परिक्रमा करके समारोह का समापन किया। कार्यक्रम के पश्चात देसी घी का भंडारा वितरित किया गया,जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आज की पूजा मुख्य यजमान पंजाबी सभा के प्रधान नवनीत मेहता के परिवार द्वारा की गई। कार्यक्रम अध्यक्ष राजेश सेतिया ने सभी संस्थाओं व शहरवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह समारोह न केवल मंदिर के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और पावन अवसर था।
इस समारोह में श्री माता महाकाली इच्छापूर्ति मंदिर कमेटी के प्रधान शाम लाल बांसल, विनोद बांसल टैना, जीवन कुमार गर्ग सैकेट्री, तरसेम गोयल उप-चेयरमैन, जोनू मित्तल खजांची व श्री शारदा पाईप फैक्ट्री स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
इस मौके पर ज्ञान चंद चोपड़ा, भूषण चावला, प्रमोद कक्कड़, वीरेंद्र मेहता, शंटी कक्कड़, विनोद डोडा, रवि मिढ़ा, हरबंस खन्ना, अनिल रूखाया, कालू तनेजा, सचिन ललित, विपुल मिढ़ा, मोहन तनेजा, केतन अरोड़ा, करनैल सागू, गोल्डी सेतिया, अंशुल बत्रा, मोनू कालरा, खेम चंद नागपाल आदि सदस्य मौजूद थे और उन्होंने इस समारोह को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
