जिला कांग्रेस कमेटी शहरी ने संविधान दिवस पर संविधान की रक्षा का संकल्प
करनाल, 26 नवंवर: भारत के संविधान दिवस पर कांग्रेस ने शहर में मार्च निकाला। यह मार्च डा. अंबेडकर चौक पर पहुंचा। यहां पर कांग्रेस नेताओं ने डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद कांग्रेस के नेताओं ने संविधान की रक्षा करने की शपथ ली। इस मार्च की अगुवाई कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पराग गाबा ने की। इस अवसर पर कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा ने कहा कि भारत का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, यह देश के हर नागरिक से किया गया एक पवित्र वादा है।
वादा कि चाहे कोई किसी भी धर्म या जाति का हो, किसी भी क्षेत्र से आता हो, कोई भी भाषा बोलता हो, गरीब हो या अमीर—उसे समानता, सम्मान और न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि संविधान गरीबों और वंचितों का सुरक्षा कवच है, उनकी शक्ति है और हर एक नागरिक की आवाज़ है। जब तक संविधान सुरक्षित है, हर भारतीय के अधिकार सुरक्षित हैं।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव रमेश सैनी ने कहा कि आज देश में ऐसी ताकतें सक्रिय हैं जो संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी स्पष्ट रूप से कहना चाहती है कि संविधान की रक्षा हमारे अस्तित्व की रक्षा है। हम किसी भी प्रकार का आक्रमण बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस अवसर पर पराग गाबा ने कहा कि वह करनाल जिला शहरी कांग्रेस कमेटी की ओर से मैं यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि संविधान हमारी पहचान है, हमारी ताक़त है और यही हमारे लोकतंत्र का आधार है। हम यह प्रण लेते हैं कि संविधान पर होने वाले हर हमले के सामने सबसे पहले और सबसे मज़बूती से कांग्रेस पार्टी खड़ी होगी।
इस अवसर पर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के प्रधान अध्यक्ष, राजेश वैद ने कहा कि करनाल ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की ओर से मैं कहना चाहता हूँ कि गाँवों के गरीब, किसान, मजदूर और आम परिवारों की सच्ची ताक़त संविधान ही है। आज यदि किसान रूस्क्क की लड़ाई लड़ पा रहा है, मजदूर अपने अधिकार मांग पा रहा है, दलित-वंचित न्याय पा रहे हैं—तो यह सिर्फ संविधान की वजह से है।
इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष राजेश वैद,पूर्व विधायक शमशेर गोगी,एससी सेल के अध्यक्ष रोहित जोशी ,सचिन मंडल ,निश्चय सोही,राजेश चौधरी ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछडा बर्ग के कोर्डीनेटी सुरजीत सैनी पंकज गाबा ,सोनी शर्मा ,करण सोढ़ी ललित आहुजा ,जसबीर पनु ,सुरजीत सैनी ,ललित अरोड़ा, गुरविंदर कौर, दीपक चौधरी ,आईअनिल शर्मा ,चंद्र मणि नारंग ,बिंदर पोसवाल, सतिन्द्र गांधी ,रमेश जोगी ,जतिंदर पांचाल, दया प्रकाश ,नीतीश ठाकुर, सुनीता ,हरदीप कौर गुरमीत सिंह आदि काफ़ी संख्या में मौजूद रहे।
