रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया

होशियारपुर:- रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश, देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की झलक देखने को मिली। इस  अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज का फहराव पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने किया। 
इस अवसर पर कुलपति डॉ. चंद्र  मोहन और महंत रविंदर दास विशेष रूप से उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया।  समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने एकता, विविधता और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम में डॉ. आर. एन. सिंह, डॉ. ज्योत्सना, नीरू जमवाल, कुलदीप सिंह राणा,  हरिंदर जसवाल और जी. एस. बेदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य, हॉस्टल स्टाफ, मेडिकल टीम, सुरक्षा कर्मी तथा  विद्यार्थी मौजूद रहे ।