थैलेसेमिक चैरिटेबल ट्रस्ट ने रक्तदान शिविर लगाकर मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

पंचकूला:- थैलेसेमिक चैरिटेबल ट्रस्ट  और पीजीआईएमईआर के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ने ग्लोब ओवरसीज एजुकेशन कंसल्टेंट्स के सहयोग से सेक्टर 10, पंचकूला में अपना 324वां रक्तदान शिविर आयोजित कर 77वां गणतंत्र दिवस मनाया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों और अन्य गंभीर रोगियों की मदद करना था। शिविर में 35 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया, जिन्हें उपहार और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रो. (डॉ.) रत्ती राम शर्मा (विभागाध्यक्ष, पीजीआई) और श्री राजिंदर कालरा (सदस्य सचिव, TCT) की देखरेख में आयोजित इस कैंप में लोगों को थैलेसीमिया के प्रति जागरूक भी किया गया। 
डॉ. शर्मा ने बताया कि थैलेसीमिया मरीजों को हर 15-20 दिनों में रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है, इसलिए समाज का आगे आना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर मदन गांधी और अमित सूद सहित ट्रस्ट की पूरी टीम मौजूद रही।