सुनीता डांगी का हांसी जिला प्रभारी बनने पर हुआ भव्य स्वागत जगमोहन यादव।

हरियाणा/हिसार:- आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हांसी में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष अशोक सैनी की अध्यक्षता  में एक परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। जिला मीडिया प्रभारी जगमोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया  कि प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी को हांसी जिला का प्रभारी नियुक्त होने के पश्चात पहली बार हांसी आगमन  पर उनका स्वागत किया गया और जिले के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ उनका परिचय हो जाए इसके निमित्त बैठक का आयोजन किया गया।
जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी को जिले का नया प्रभारी नियुक्त होने पर उन्हें बधाई दी और उनका स्वागत किया और साथ में बैठक में आए हुए सभी जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं को हरियाणा प्रदेश की बैठक में जो प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई उनकी जानकारी दी और आगामी एक महीने में होने वाले कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदारी दी गई।
जिला प्रभारी सुनीता दांगी जी ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ विनम भाव से परिचय किया और साथ ही सहज भाव से हरियाणा मैं जिले का पहला स्थान हो। ऐसा जोश जिले के सभी कार्यकर्ताओं में भरने का कार्य किया और योजना बनाई।
प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने अपने हंसमुख स्वभाव के कारण सभी कार्यकर्ताओं को हंसते-हंसते हुए संगठन की रीति नीति पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जिस प्रकार महीने में एक बार प्रदेश में बैठक होती है। इसी प्रकार  जिले से लेकर बूथ स्तर तक महीने में एक बार बैठक अवश्य होनी चाहिए।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री धर्मवीर  रतेरिया ने किया। जिला महामंत्री विजेंद्र लोहान ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
 बैठक में जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा,  नीरज देवी, राजकुमार पहल, देवेंद्र शर्मा जिला महामंत्री  धर्मवीर रतेरिया, बिजेंद्र लोहान,  चेयरमैन परवीन सैनी, ओमपाल यादव ,पूजा गुदली, कोषाध्यक्ष महेश शर्मा मीडिया प्रभारी जगमोहन यादव कार्यालय प्रभारी मंजीत जांगड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम जांगड़ा ,युवा मोर्चा अध्यक्ष सुखविंदर जाखड़ पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष गोल्डी सैनी, मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, विजय सैनी, श्याम खंडा, मनोज मयड, बनवारी लाल, करण पाल, देवेन्द्र बूरा, महावीर श्योराण अशोक कनौजिया और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।