सुखविंदर सिंह सफरी ने दलजीत अजनोहा के साथ साझा किया अपना जीवन सफर

होशियारपुर:- वरिष्ठ पत्रकार, अभिनेता, निर्देशक एवं लेखक सरदार सुखविंदर सिंह सफरी ने वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा के साथ विशेष बातचीत के दौरान अपने जीवन के संघर्षपूर्ण सफर, अनुभवों और यादों को साझा किया।
अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए सुखविंदर सिंह सफरी ने बताया कि जीवन के कठिन दौर में परिवार और भाइयों से मिले सहयोग एवं प्रोत्साहन ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की हिम्मत दी। उन्होंने कहा कि पंजाबी अपनी बहादुरी, मेहनत और दृढ़ संकल्प के लिए जाने जाते हैं। कठिन परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, वे उनका सामना करते हुए आगे बढ़ने और अपनी मंजिल हासिल करने का प्रयास करते हैं।
सफरी ने कोविड-19 महामारी के कठिन दौर को भी याद किया। उन्होंने कहा कि वह समय पूरी दुनिया के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। उस दौरान लोगों ने एक-दूसरे का सहयोग किया और घरों में रहते हुए बहुत कुछ नया सीखने का अवसर भी मिला। उनके अनुसार, कोविड के दौर ने इंसान को परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने और मुश्किल समय में भी नई संभावनाएं तलाशने की सीख दी।
विशेष बातचीत के दौरान सुखविंदर सिंह सफरी ने अपने जीवन के विभिन्न पड़ावों, संघर्षों, पारिवारिक सहयोग तथा कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में प्राप्त अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेहनत, हौसले और परिवार के सहयोग से व्यक्ति कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी पार कर सकता है।
दलजीत अजनोहा के साथ हुई यह विशेष बातचीत सुखविंदर सिंह सफरी के जीवन सफर की यादों, संघर्षों और अनुभवों को साझा करने का एक भावपूर्ण और प्रेरणादायक अवसर बनी।