पार्क निदान अस्पताल में दुर्लभ पुरुष स्तन कैंसर रोगी का सफल ऑपरेशन

सोनीपत:- एक अत्यंत दुर्लभ पुरुष स्तन कैंसर रोगी का पार्क निदान अस्पताल, सोनीपत में वरिष्ठ जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ एके अरुण  धनखड़ और उनकी टीम ने सफल ऑपरेशन किया।
रोगी को कुछ समय से सीने में गांठ, सूजन और दर्द की शिकायत थी। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जब समस्या बढ़ गई तो पता चला कि उन्हें स्तन कैंसर है।
डॉ अरुण  धनखड़ ने बताया कि लोग आमतौर पर स्तन कैंसर को केवल महिलाओं से जोड़ते हैं, जबकि यह पुरुषों को भी हो सकता है। हालांकि, पुरुषों में यह बीमारी बेहद दुर्लभ है और कुल स्तन कैंसर के मामलों में से केवल 1 प्रतिशत ही पुरुषों में पाए जाते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि समय पर निदान और उचित उपचार से ऑपरेशन सफल रहा। रोगी अब स्वस्थ है।
डॉ  धनखड़ के अनुसार, जागरूकता की कमी के कारण पुरुष अक्सर शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी को कोई गांठ, सूजन, सीने में लगातार दर्द, निप्पल से स्राव या त्वचा में कोई बदलाव दिखाई दे तो तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लें। प्रारंभिक चरण के कैंसर का सफल उपचार संभव है।