विद्यार्थियों ने ली सड़क सुरक्षा शपथ
माहिलपुर, 4 फरवरी- श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में कॉलेज की एनएसएस इकाई के सदस्यों को भारत सरकार की हिदायतों के अनुसार सड़क सुरक्षा के संबंध में सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के तहत समाज को जागरूक रखने के लिए प्रेरित किया तथा यातायात नियमों की पालना के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान एनएसएस अधिकारी डॉ. बलवीर कौर तथा डॉ. राजिंदर प्रसाद ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पालना करने का संदेश दिया तथा सरकार के नियमों के अनुसार सड़क सुरक्षा के संबंध में दी गई हिदायतों की पालना करने के लिए प्रेरित किया।
