एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की सख्त कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत दो आरोपी गिरफ्तार

करनाल, 30 जुलाई :- पुलिस अधीक्षक करनाल के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की टीम ने इंचार्ज उप निरीक्षक राजन के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर असंध क्षेत्र असंध जींद रोड 152 डी हाइवे से एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी मौलवी वाला पटियाला व स्वर्ण सिंह पुत्र मंगल निवासी चिचड़ वाला पटियाला पंजाब रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपीयो के कब्जे से 2 किलों 300 ग्राम चुरा पोस्त नशीला पदार्थ व वाहन भी बरामद किया गया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गश्त के दौरान दोनों आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें आज टीम द्वारा माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जिला पुलिस करनाल ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे की तस्करी या अवैध गतिविधियों की सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।