मरुस्थलीकरण रोकें सूखे का मुकाबला करें धरती को हराभरा बनाएं उपकार सिंह समाज सेवी
पटियाला:- शाही शहर को हरा-भरा रखने के लिए ज्ञान ज्योति एजुकेशन सोसाइटी और पटियाला नगर निगम के सहयोग से 1 जून से लगातार पार्कों को प्लास्टिक मुक्त बनाने और सफाई के लिए कार्य किया जा रहा है। उपकार सिंह के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए "हर मनुष्य लगाए दो वृक्ष" अभियान के तहत काम किया जा रहा है।
आज तफज्जलपुरा के पार्क की सफाई करवाई गई और वहां पौधे भी लगाए जाएंगे। इस मौके पर बब्बू (प्रधान, स्वीपर यूनियन), अनिल कुमार, सुपरवाइजर प्रदीप पुरी, अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह और नगर निगम से मोहन लाल खन्ना, विक्की सिंह, टोनी और विनय ने भी "क्लीन पटियाला, ग्रीन पटियाला" बनाने के मिशन में अपना सहयोग दिया।
