कड़कड़ाती धूप में स्टाफ नर्सों का धरना सरकार को चेतावनी
पटियाला:- पंजाब सरकार इतनी गूंगी-बहरी हो चुकी है कि कोरोना काल में काम करने वाली स्टाफ नर्सें कल 28/05/2026 से पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर इतनी कड़कड़ाती धूप में सड़क पर बैठी हैं। लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है।
जो सरकार माताओं-बेटियों के सम्मान के लिए नए-नए नाटक कर रही है, उसे धूप में बैठी माताएं-बेटियां नजर नहीं आतीं। हम सरकार को चेतावनी देते हैं कि यदि हमारी सुनवाई नहीं हुई, तो हम रविवार को अपने परिवारों के साथ मिलकर संघर्ष को और तेज करेंगे।
