जासूसी मामला: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पुलिस रिमांड चार दिन बढ़ाई गई।
हिसार, 22 मई - यहां की एक अदालत ने गुरुवार को यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पुलिस रिमांड चार दिन के लिए बढ़ा दी। यह जानकारी एक पुलिस प्रवक्ता द्वारा साझा की गई है। जासूसी के संदेह में गिरफ्तार किए गए 33 वर्षीय यूट्यूबर को आज पांच दिन की पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया गया।
हिसार की रहने वाली ज्योति यूट्यूब चैनल “ट्रैवल विद जो” चलाती थीं। उन्हें पिछले सप्ताह न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया था और सरकारी गोपनीयता अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।
