खेलो से युवाओं को नशे से बचाया जा सकता है कुलवंत सिंह सैनी
रतिया, 28 दिसम्बर:- रतिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ग्राउंड में नागर स्पोर्टस टैलेंट लाईव एकेडमी रतिया द्वारा अयोजित खेल प्रतियोगिता में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि कुलवंत सिंह सैनी चेयरमैन मंडी बोर्ड रतिया ने बताया कि रतिया इलाके में जिस प्रकार से नशा का प्रकोप बढ़ रहा है ऐसे में निरन्तर खेल प्रतियोगिताएं करवाकर खेलो के प्रति युवाओं को जागरूक करके युवाओं को नशे से बचाया जा सकता है I
रघुवीर सिंह कोच नागर स्पोर्टस टैलेंट लाईव एकेडमी रतिया ने बताया कि आज की खेल प्रतियोगिता में रतिया, ग्राम पंचायत हंसगा, नाड़ोढी व अन्य गावों के खिलाड़ियों ने भाग लिया I आज की खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर 1600 मीटर महिला और पुरुष की रेस, हाई जैम्प, लॉन्ग जैम्स, शॉट पुट, वॉक, गोला फेंक, आदि गेम करवाए गए I
शर्मा चंद लाली ने बताया कि रतिया इलाके में नशे ने युवाओं को खोखला कर दिया हैI जिसके कारण आज हर रोज हम देखते हैं कि मीडिया में, बाजार में हर जगह आज नशे से मरे युवाओं या नशे की घटनाओं का जिक्र हैI इसलिए युवाओं को नशे से बाहर निकालने के लिए रतिया के हर मोहल्ला व सभी पंचायतों में सरकार व प्रशासन ने खेलो को बढ़ावा देते हुए खेलो का सामान व ग्राउंड की व्यवस्था करवानी चाहिए I
रतिया शहर में बास्केट बॉल का ग्राउंड भी बहुत ज्यादा खराब हालात में है जो कि उस ग्राउंड में प्रतिदिन 30 से ज्यादा खिलाड़ी खेलने के लिए आते हैंI जिला प्रशासन व सरकार ने उसकी तरफ भी ध्यान देकर ठीक करवाएI ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे खेल सके
आज की खेल प्रतियोगिता के रेस में:-
लड़कियां 100 मीटर में प्रथम प्रीतरानी द्वितीय प्रिय रानी तृतीय अनुज;
200 मीटर रेस में प्रथम रमन द्वितीय दीक्षित तृतीय असीस;
400 मीटर रेस लड़के प्रथम नमन द्वितीय रवि तृतीय राहुल;
1600 मीटर रेस लड़कियों में प्रथम प्रिंका द्वितीय हर्ष तृतीय रजनी;
वॉकिंग रेस में प्रथम अन्नू द्वितीय भारती चौहान तृतीय खुशी इंदौरा;
हैवर थ्रो में प्रथम मीरा स्नेहल द्वितीय तमन्ना तृतीय सुमन सोनिया नागर;
इस मौके पर कुलवंत सिंह सैनी, शर्मा चंद लाली, रघुबीर सिंह कोच कोच, धर्मपाल कोच, नन्द कुमार सैनी, नवी कुमार सैनी, सपना रानी, काला राम, खुशी इंदौरा, भारती चौहान, साईं दास, सोनिया नागर आदि गणमान्य सदस्य मौजूद थेI
