हरोली के घालूवाल में विशेष अन्वेषण शाखा की रेड 940 ग्राम गांजा बरामद
हरोली/ऊना, 7 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- जिला ऊना पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री सचिन के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम लगातार नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है।
इसी क्रम में बीती शाम गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने सहायक उप-निरीक्षक त्रिलोचन के नेतृत्व में घालूवाल स्थित प्रवासी झुग्गी क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान एक बोरे में छुपाकर रखा गया 940 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
मामले में एक संदिग्ध प्रवासी महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सचिन ने कहा कि युवा पीढ़ी नशे के सौदागरों के जाल में फंसकर अपना भविष्य दांव पर लगा रही है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे आगे आकर इस कुरीति को समाप्त करने में सहयोग करें।
थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि महिला आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की आगे की जांच मुख्य आरक्षी वीरेंद्र को सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सतर्कता और सूझबूझ के साथ कार्रवाई करते हुए ऐसे तत्वों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि किसी को नशा तस्करी से संबंधित कोई भी सूचना मिलती है, तो वह जिला पुलिस अधीक्षक को व्हाट्सएप के माध्यम से निसंकोच साझा कर सकता है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
