ट्रिपल एम स्कूल में विशेष बच्चों ने मोमबत्ती प्रदर्शनी लगाई

होशियारपुर - जेएसएस आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला के विशेष बच्चों ने ट्रिपल एम पब्लिक स्कूल होशियारपुर में मोमबत्ती प्रदर्शनी लगाई, प्रदर्शनी का उद्घाटन स्कूल के प्रोफेसर मनोज कपूर, प्रोफेसर एसके शर्मा ने किया। इस मौके पर स्कूल के निदेशक प्रोफेसर मनोज कपूर और प्रो. एसके शर्मा ने विशेष बच्चों की मेहनत की सराहना की और अपने स्कूल के विद्यार्थियों को भी मोमबत्तियां खरीदने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने बच्चों द्वारा बनाई गई विभिन्न प्रकार की मोमबत्तियां भी खरीदीं।

इस मौके पर आशादीप वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष मलकीत सिंह मेहरू, कर्नल गुरमीत सिंह, हरीश चंद्र ऐरी, सी.ए. तरणजीत सिंह प्रधान, परमजीत सिंह सचदेवा, राम कुमार शर्मा, मधुमीत कौर, प्रिंसिपल शैली शर्मा, गुरप्रसाद, अनीता, अंजना, रजनी बाला, पूनम शर्मा और विशेष बच्चे मौजूद रहे। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि मोमबत्तियां बनाने और उन्हें प्रदर्शित करने का उद्देश्य विशेष बच्चों को प्रेरित करना है ताकि वे सामान्य बच्चों की तरह जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा तैयार रहें।