आशा किरण स्कूल में स्पेशल बच्चों ने मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

होशियारपुर, 06 सितंबर, 2026: जे. एस. एस. आशा किरण स्पैशल स्कूल जहानखेलां में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व स्पेशल बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में सजकर पहुंचे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हांडी फोड़ समारोह रहा, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं।
समारोह में डिप्लोमा विद्यार्थियों ने भी भाग लिया और सभी को प्रसाद वितरित किया गया। आशादीप वेलफेयर सोसायटी के प्रधान हरबंस सिंह ने कहा कि त्योहार बच्चों को भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने का एक सुंदर माध्यम हैं। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि हर बच्चा विशेष है और उसे अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर मिलना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती शैली शर्मा, राम आसरा, कोर्स-कोऑर्डिनेटर बरिंदर कुमार और वाइस प्रिंसिपल इंदू बाला भी मौजूद रहे।