सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स एक माह के भीतर अपना ईकेवाईसी सत्यापन करवाना करें सुनिश्चित आवास पंडित
ऊना, 23 जुलाई:- ज़िला कल्याण अधिकारी ऊना आवास पंडित ने जानकारी दी कि ज़िला ऊना में अब तक 65,628 पेंशन लाभार्थियों का ई केवाईसी सत्यापन सफलतापूर्वक किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि जिन सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी सत्यापन नहीं करवाया है वे संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर एक माह के भीतर अपनी ई केवाईसी सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त, जिन असहाय पेंशन लाभार्थियों का आधार कार्ड किसी कारणवश नहीं बना है अथवा उसमें संशोधन या अद्यतन की आवश्यकता है, वे इस संबंध में अपने जिला कल्याण अधिकारी अथवा तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम जिला या तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क करें।
