1 किलो 22 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
करनाल:- नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस करनाल की सीआईए असंध टीम ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई सीआईए असंध इंचार्ज उप निरीक्षक सुलिंदर सिंह के नेतृत्व में की गई।
एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक दलीप सिंह की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने आरोपी साहिब सिंह पुत्र बलजिंद्र सिंह,निवासी स्मार्ट होम बूढ़ाखेड़ा,करनाल को सलवान रोड असंध से काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 किलों 22 ग्राम अफीम नशीला पदार्थ बरामद की गई।
अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना असंध,करनाल में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 6 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान मामले की गहनता से जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
