दशहरा ग्राउंड से पकड़ में आए छह आरोपी 2 बाइक और 6 हजार बरामद
करनाल, 4 नवंबर: विगत शाम थाना शहर अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर-4 इंचार्ज उप-निरीक्षक राजन सिंह की टीम द्वारा विश्वसनीय सूचना के आधार पर दशहरा ग्राउंड सेक्टर-4 से छह आरोपियों (1) बबलू पुत्र ओमप्रकाश, (2) कृष्ण पुत्र रामपाल, (3) सूरज पुत्र प्रीतम निवासी ईदगाह कॉलोनी तरावड़ी, (4) रोहित पुत्र रूलदेस निवासी करनाल गेट तरावड़ी, (5) विजय पुत्र बलदेव निवासी इंदिरा कॉलोनी करनाल तथा (6) अशोक पुत्र हरिचंद निवासी वार्ड-1 करनाल को 6 हजार रुपये एवं वारदात में प्रयोग की गई दो मोटरसाइकिलों सहित काबू किया गया।
अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने 2 अक्टूबर 2025 को शाम के समय सेक्टर-4 के ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में एक राहगीर के साथ मारपीट व छीना-झपटी की थी। टीम द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजा गया है।
