बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी सुखसमृद्धि और दीर्घायु की कामना
हांसी:– भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी रिश्तों का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की डोर राखी बांधकर उनके सुखी एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा करने का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।
इस अवसर पर सिमरन नीतीश भारद्वाज, पलक खुराना, पूर्वी खुराना, गरिमा पवन बत्रा, सुमन खुराना और अमृत बत्रा ने अपने भाइयों , प्रेम खुराना और रवि अरोड़ा की कलाई पर राखी बांधी। बहनों ने भाइयों का तिलक कर मिठाई खिलाई और उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति अपने स्नेह का इजहार किया।
रक्षाबंधन के अवसर पर परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। सभी ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और मिल-जुलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। राखी बांधने के दौरान भाई-बहन के बीच प्रेम और आत्मीयता का भाव देखने को मिला। परिवार के सदस्यों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच अटूट विश्वास, प्रेम और जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर है।
परिवार के सदस्यों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते को विशेष स्थान प्राप्त है। रक्षाबंधन का पर्व इस रिश्ते की मिठास और मजबूती को दर्शाता है। यह पर्व परिवार को एकजुट करने और आपसी प्रेम एवं सद्भाव बढ़ाने का संदेश भी देता है। सभी ने मिलकर रक्षाबंधन का पर्व खुशी और उत्साह के साथ मनाया तथा परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की।
