भूमि आश्रम में श्याम बाबा का कीर्तन व होली मिलन समारोह पहली को
हिसार, 27 फरवरी:- भूमि आश्रम, हिसार में 1 मार्च को सायं 4 बजे से 8 बजे तक खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। आश्रम के संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्तजन श्याम बाबा का गुणगान करेंगे। इसके साथ ही होली मिलन समारोह के अंतर्गत प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भूमि आश्रम में वर्तमान में कई मानसिक रूप से अक्षम एवं बेसहारा बुजुर्ग निवास कर रहे हैं। इस आयोजन का उद्देश्य उन्हें सामाजिक प्रेम, सम्मान और अपनापन प्रदान करना है।
भूमि आश्रम परिवार ने सभी श्रद्धालुओं एवं नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का अनुरोध किया है।
