भाजपा बीत मंडल अध्यक्ष बिल्ला कंबाला को सदमा, माताजी का निधन।

गढ़शंकर 15 सितंबर (बलवीर चौपड़ा) भारतीय जनता पार्टी बीत  मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष विजय कश्यप (बिल्ला कंबाला) को उस समय बड़ा झटका लगा जब उनकी माता सावित्री देवी (60) पत्नी गोबिंद राम का कुछ समय से बीमार रहने के बाद आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार वहां के गांव कंबाला बीत के शमसान घाट में किया गया। उनकी चिता को उनके बेटे बिला कंबाला और उनके परिवार ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील कुमार लवली खन्ना, आलोक राणा, प्रदीप रंगीला पूर्व अध्यक्ष बीट मंडल, कैप्टन ओम प्रकाश सरपंच कंबाला, अश्वनी सहजपाल हैबोवाल, बलविंदर सिंह पूर्व सरपंच, दिलबाग सिंह, काला, दर्शन लाल, धर्म चंद, रमेश लाल उपस्थित थे। ग्रामीण एवं रिश्तेदार मौजूद रहे। बता दें कि कल ही भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने गढ़शंकर में आयोजित समारोह के दौरान अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी में विजय कुमार बिल्ला कंबाला को भाजपा बीत मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया था।