शशिप्रकाश ने संभाला खण्ड शिक्षा अधिकारी का पदभार
रतिया, 14 जनवरी:- हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत प्राचार्यों को खण्ड शिक्षा अधिकारी पद पर प्रमोशन के आदेश जारी किए गए, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फूल में कार्यरत प्राचार्य शशिप्रकाश को खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति मिली है। इस प्रमोशन उपरांत बीईओ शशिप्रकाश को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
बीईओ के पद पर पदोन्नत होने उपरांत आज सुबह शशिप्रकाश ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फूल से प्राचार्य पद कार्यभार मुक्ति उपरांत खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रतिया पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। बीईओ शशिप्रकाश के साथ उनके पिता श्री ओमप्रकाश, धर्मपत्नी श्रीमती रचना भी साथ थे।
इस मौके पर बीईओ कार्यालय रतिया में पहुंचने पर आज राजकीय विद्यालयों से प्राचार्य, मुख्याध्यापक, बीईओ व बीआरसी स्टाफ सदस्यों तथा प्राइवेट स्कूल यूनियन सदस्यों ने फूलमालाएं व बुक्के भेंट कर स्वागत किया।
इस स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त खण्ड शिक्षा अधिकारी शशिप्रकाश ने सभी आभार व्यक्त किया तथा संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी ईमानदारी, कर्तव्य-निष्ठा से निवर्हन करेंगे।
इस मौके पर प्राचार्य हरविन्द्र सिंह, प्राचार्य तरूण गेरा, प्राचार्य उग्रसेन, प्राचार्य अबनीश गर्ग, प्राचार्य दर्शना देवी, मुख्याध्यापक बलवान सिंह, शैलेन्द्र गोस्वामी, राकेश ललित, देवेन्द्र दहिया, वीरपाल सिंह, असिस्टेंट जसविन्द्र सिंह, लिपिक ललित पांचाल, लिपिक संदीप कुमार, लिपिक सर्वेश सिंह धानिया, अकाउंट असिस्टंेट पवन शर्मा, डीईओ-कम-क्लर्क कृष्ण शर्मा, जेई अजय सिंह, एमआईएस कोर्डीनेटर अनुबाला, बीआरपी ज्योति, बीआरपी सीमा दुबट, कुलदीप सिंह एबीआरसी, दलबीर सिंह, विकास सावंत सहित अनेक अध्यापकगण मौजूद थे।
