डगाना क्रिकेट ग्राउंड में शहीद उधम सिंह क्रिकेट क्लब हरियाणा ने जीता टूर्नामेंट
होशियारपुर- चैंपियन क्रिकेट लीग द्वारा सीजन-1 टूर्नामेंट का आयोजन कैडेन बी क्रिकेट ग्राउंड डगाना, होशियारपुर में किया गया। इस अवसर पर शहीद उधम सिंह क्रिकेट क्लब हरियाणा और स्कॉर्पियन क्रिकेट क्लब होशियारपुर के बीच टूर्नामेंट खेला गया।
टूर्नामेंट के दौरान शहीद उधम सिंह क्रिकेट क्लब हरियाणा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए और जवाब में स्कॉर्पियन क्रिकेट क्लब ने 164 रन बनाए। इसी तरह शहीद उधम सिंह हरियाणा क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मैच जीत लिया। इस अवसर पर गौरव शर्मा और मितेश बंसल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और खिलाड़ियों का परिचय लिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर गौरव शर्मा ने कहा कि आयोजक बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं जिससे युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे नशे से दूर रहेंगे। इस अवसर पर प्रबंधक सदस्य मनीष दुग्गल, हितेश बंसल, नवतेज सिंह, अंकुश वशिष्ठ, रंजीत सहोता, पिंकू शर्मा आदि मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों एवं आयोजकों ने विजेता टीम को 11 हजार तथा उपविजेता टीम को 7100 ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मैन ऑफ द सीरीज को 1500, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी को 1100 तथा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी को 1100 रुपए देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आशुतोष शर्मा, हरजीत सिंह, विजय गट्टा, तिलक राज, दीपक राहुल, संजय, मोना, इम्पेयर चंद्र शेखर का सहयोग रहा।
