मातपिता गौ धाम में सेवा सम्मान कार्यक्रम आज

मोहाली:- मोहाली के गांव खल्लौर स्थित, मात-पिता गौ धाम में कल 176वें मासिक भंडारे के दौरान 'सेवा सम्मान' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मोहाली विधायक कुलवंत सिंह इस अवसर पर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मात-पिता ट्रस्ट के संस्थापक गौचर दास ज्ञान  ने बताया कि आचार्य सुशील मुनि मिशन के संस्थापक योग मनीषी आचार्य श्री विवेक मुनि जी महाराज , भारतीय संयोजक, सर्वधर्म संसद के राष्ट्रीय संयोजक महर्षि भृगु पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री गुरु जी गोस्वामी सुशील गिरि महाराज और अंतरराष्ट्रीय वैदिक कथा वाचक आचार्य स्वामी राजेश्वरानंद जी महाराज कार्यक्रम में प्रवचन और सत्संग करेंगे ।
केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा सम्मानित तथा गाँव के विकास तथा स्वच्छता के लिये किया गया विशेष योगदान के लिए 'सेवा सम्मान' कार्यक्रम’ में प्रसिद्ध लोकप्रिय समाज सेविका व ग्राम पंचायत 'मोही कलां, पटियाला, पंजाब' की सरपंच रणवीर कौर को सम्मानित किया जाएगा।
निस्वार्थ भाव से दीन दुखियों की सहायता तथा आपदा राहत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये प्रसिद्ध समाज सेवक बॉबी सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
राज्याधिकारी होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय समाज सेवक मोहन सिंह अहलूवालिया भी सम्मानित होंगे।
पिछले 12 वर्षों से डेराबस्सी तथा जीरकपुर के क्षेत्रों में 'नवजीवन वेलफेयर फाउंडेशन' एनजीओ के माध्यम से निस्वार्थ भाव से कार्यरत समाज सेवक, पवन नेहरू को भी सम्मानित किया जाएगा।