सेतिया जी को बहुत लंबे अनुभव का मिला इनाम
हरियाणा/हिसार- समाज सेवा के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार करते हुए अखिल भारतीय सेवा संघ हरियाणा की कमान अब अंतर्राष्ट्रीय अवार्डी महेंद्र सेतिया को सौंपी गई है। उन्हें प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिससे संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।
महेंद्र सेतिया एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जिनका वर्षों का अनुभव और सेवा भाव उन्हें इस जिम्मेदारी तक लेकर आया है। वे शतकवीर रक्तदाता हैं और अब तक लगातार 119 बार रक्तदान कर मानवता की सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर चुके हैं। इसके साथ ही वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी गहरी प्रतिबद्धता रखते हैं और हजारों पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं।
सेतिया को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए लगभग 2500 से अधिक सम्मान और अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं। वे अखिल भारतीय सेवा संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और संस्था की शुरुआत से ही सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें प्रथम सेवा रत्न, डायमंड रत्न तथा राष्ट्रीय डायमंड गौरव रत्न जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है।
अपनी नियुक्ति पर महेंद्र सेतिया ने कहा कि वे इस दायित्व का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज सेवा के कार्यों का विस्तार करने तथा युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि उनका लक्ष्य अखिल भारतीय सेवा संघ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है और समाज के हर वर्ग तक सेवा कार्यों को पहुंचाना है। सेतिया ने यह भी बताया कि आने वाले समय में रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम और जरूरतमंदों की सहायता के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
संगठन के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी महेंद्र सेतिया की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संघ नई दिशा और गति प्राप्त करेगा।
बधाई देने वालों में भीष्म पितामह राष्ट्रीय संरक्षक डाक्टर योगेश बिदानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर इन्द्र गोयल, संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव विनोद धवन, प्रांतीय संरक्षक राजेन्द्र सपरा, रामचंद्र गुप्ता, अनिल वोहरा, हिसार शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डाक्टर हेमंत आहुजा, महेन्द्र सैनी, मास्टर सुदर्शन खुराना, महेश कक्कड़, मास्टर केवल कृष्ण आर्य, प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेश सलूजा सहित हिसार शाखा के सभी सदस्यों ने मौके पर बधाई दी।
बरवाला पहुंचने पर पवन मलिक, हरीश सरदाना, हरबंस वधवा, महेश कपिल शर्मा, संजय चानना, विक्की रहेजा, तुषार वधवा, ओमप्रकाश सेतिया, मास्टर मनोहर लाल रहेजा, भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, जगदीश वर्मा कोटक सहित अनेक लोगों ने बधाई दी, जबकि अन्य ने फोन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
