जन्मदिन की खुशी में सेवा

भारत विकास परिषद द्वारा सामाजिक सेवा के अंतर्गत आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम के दौरान 38 जरूरतमंद विधवाओं को राशन वितरित किया गया। यह राशन श्री मानसा राम मित्तल द्वारा अपनी बेटी नुपुर मित्तल के जन्मदिन की खुशी में भारत विकास परिषद के माध्यम से दान किया गया। इस अवसर पर संस्था के पैट्रन प्रो. अशोक गुप्ता की सम्मानित उपस्थिति रही तथा अध्यक्ष पवन ग्रोवर ने समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दोहराया। 
कार्यक्रम की व्यवस्थाएं श्री रतन गर्ग (प्रोजेक्ट इंचार्ज) द्वारा सुव्यवस्थित रूप से की गईं और जिला अध्यक्ष राजिंदर पांडे की विशेष मौजूदगी रही। इस अवसर पर श्री राजिंदर पाल जी ने गर्म कपड़ों का दान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। 
समारोह के दौरान संस्था के सचिव डॉ. तारू मित्तल सहित मदन गोपाल (उपाध्यक्ष), रमेश वाधवा, रमेश पसरीचा, अश्वनी मंगला, पी. एन. गर्ग, रमणीक वालिया, अश्वनी बेरी, सुवर्शा बेरी, दीपिका गुप्ता, सुरिंदर पांडे, सतीश सिविया, नीतू गोयल, शीला और  मैडम वधवा आदि उपस्थित रहे।