अवैध हथियार की तस्करी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
करनाल, 8 नवंबर: जिला पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट सीआईए 2 की टीम द्वारा शिव कॉलोनी,करनाल से मुख्य सिपाही वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में टीम द्वारा आरोपी... गुरनाम उर्फ गामा पुत्र दलबीर सिंह निवासी गांव अमुपुर, करनाल को काबू किया गया।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना तरावड़ी में दिनांक 5 नवंबर 2025 को अवैध हथियार रखने के मामले में मामला दर्ज कर आरोपी अभिषेक उर्फ पिंचू पुत्र तिलक राम को गिरफ्तार किया गया था।
जिससे जांच इकाई द्वारा गहनता से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी इस अवैध हथियार को उसके अन्य साथी गुरनाम उर्फ गाबा से खरीद कर लाया था जिसे टीम द्वारा गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर जिला जेल भेजा गया है।
