एसडीएम ने खरीद केंद्रों का निरिक्षण कर सुविधाओं व फसल खरीद प्रक्रिया का लिया जायजा

रतिया, 14 अप्रैल:- एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने खरीद केंद्रों का दौरा कर गेहूं खरीद प्रक्रिया से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गेहूं खरीद केंद्र ब्राह्मणवाला और कमाना गावों का दौरा कर अधिकारियों को गेहूं खरीद व उठान के पुख्ता इंतजामों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याए सुनी और सभी खरीद एजेंसियों को निर्देशित किया कि मंडियों से खरीदे गए गेहूं को शीघ्र उठाने की व्यवस्था की जाए, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई असुविधा न हो और मंडी में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
 एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि मंडियों में साफ़-सफ़ाई, पीने के पानी, नापतोल, बिजली आदि जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं लगातार बनी रहनी चाहिए। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों से कहा कि किसानों को मंडी में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। 
सरकार के निर्देशानुसार किसानों को निर्धारित समय सीमा के भीतर खरीदी गई फसल का भुगतान किया जाए। अनाज मंडी व खरीद केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल, बिजली व शौचालयों की व्यवस्था उचित होनी चाहिए।