एसडीएम ने अनाज मंडी का दौरा कर फसल खरीद प्रक्रिया का लिया जायजा दिए निर्देश

रतिया, 11 अप्रैल:- एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने रतिया अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा और सहायता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। गेहूं की फसल की लिफ्टिंग तुरंत कराने और गेहूं की खरीद निर्धारित मानकों के अनुसार समय पर सुनिश्चित की जानी चाहिए। 
इस दौरान एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने मौके पर ही नमी मापक यंत्र का उपयोग करके फसल की नमी की जांच करवाई। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों और श्रमिकों के लिए स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। साथ ही सभी आवश्यक सुविधाओं का नियमित रखरखाव किया जाए। 
उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए। उन्होंने किसानों से अपील की कि सभी किसान तय नमी के अनुरूप फसल सुखाकर मंडी में लाएं ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। फसल में अधिक नमी होने से खरीद में देरी होने की संभावना होती है।