एसडीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश
रतिया, 9 मार्च:- एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने रतिया में परीक्षा केंद्रों का निरिक्षण कर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरिक्षण के दौरान एसडीएम ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने रतिया में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और भारती निकेतन स्कूल का निरिक्षण कर कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रशासन पूरी तरह से सजग है। बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित व शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए दिशा निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ सदस्यों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों को नकल रहित बनाने के लिए सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान दें तथा परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थियों की चेकिंग भी सुनिश्चित करें।
