गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने को लेकर एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

रतिया, 08 जनवरी:- उपमंडलाधीश सुरेन्द्र सिंह ने वीरवार को अपने कार्यालय में गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाने को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह अनाज मंडी रतिया में मनाया जायेगा। उन्होंने बैठक में सभी अधिकारीयों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां एवं प्रबंध समय पर मुकम्मल करने के निर्देश दिए। 
एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की टीमों के चयन के लिए संबंधित अधिकारियों की कमेटी गठित कर जिम्मेदारी लगाई और कहा कि इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाए कि सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सामाजिक उपदेश, राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग और उपमंडल अधिकारी पंचायती राज नागपुर समारोह में सरकार द्वारा क्रियान्वित जनकल्याणकारी नीतियों को प्रदर्शित करती हुई उच्च श्रेणी की झांकियां भी शामिल की जाए। 
एसडीएम ने नगरपालिका के अधिकारियों को शहर में स्थापित देश भक्तों की सभी प्रतिमाओं एवं शहीदी स्मारक की साफ-सफाई और रंग रोगन सहित सफाई, शामियाना, दरियों व मैट का प्रबंध करने की जिम्मेदारी लगाई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एंबुलेंस की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था, रंगोली व चूना, प्रांगण को समतल व स्टेज का प्रबंध, राष्ट्रीय गान, पुलिस विभाग को यातायात व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
उन्होंने बताया कि प्रथम रिहर्सल 20 जनवरी को रा. मा. सां. व. मा. वि. रतिया तथा 24 जनवरी को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल निर्धारित स्थान पर समयानुसार में करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है ऐसे में कार्यक्रम को लेकर जिस भी विभाग की जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसको पूरी संजीदगी के साथ से पालन किया जाए। समारोह के दौरान जिन विभागों की ओर से अपने कर्मचारियों और छात्रों को सम्मानित किया जाना है।
 उनकी डिटेल निर्धारित प्रोफार्मा के तहत 19 जनवरी तक उनके कार्यालय में उपलब्ध करवाएं। इनकी तसदीक दिनांक 20 जनवरी को कमेटी करेगी। उन्होंने रतिया में स्थित सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे स्वयं व उनके अधीनस्थ सभी कर्मचारी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान निर्धारित समय व स्थान पर हाजिर होना सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार विचित्रा नन्द, नगरपालिका सचिव सुभम, बीडीपीओ विकास कुमार लंग्यान, एसएमओ डा. जस कुमार, पब्लिक हेल्थ एसडीओ अंचल जैन, इर्रिगेशन विभाग प्रथम, कुलदीप सिंह, बीएओ संदीप कुमार, राजेश स्योकंद, साहित्याकार डा. नैब सिंह मंडेर, एसईपीओ राजेंद्र, प्रो परमजीत सन्धा,प्राचार्य तरुण गेरा, जेई छोटू राम, विजेंद्र सिंह, गुलशन कुमार, सुप्रवाइज़र सुनीता रानी, ऊषा, अकाउंटेंट महेश कुमार, बलराम सहित अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।